बानो: महाबुआंग स्कूल के पास बाईक दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
Bano, Simdega | Jul 7, 2026 बानो के महाबुआंग थाना क्षेत्र के महाबुआंग स्कूल के समीप मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बेड़ाइरगी पंचायत के सेरेंगछापर निवासी जुनुल गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। जुनुल अपने एक साथी के साथ महाबुआंग बाजार जा रहे थे। स्कूल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वे सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर सिम्हातु पंचायत के मुखिया लोर