हरदा: हरदा कृषि उपज मंडी में चार दिन असर: मक्का की नीलामी बंद, 18 मई को गेहूं विक्रय भी रुकेगा
Harda, Harda | May 15, 2026 हरदा कृषि उपज मंडी में आगामी दिनों में मक्का और गेहूं की नीलामी व्यवस्था प्रभावित रहेगी। मंडी प्रशासन ने किसानों को सूचना जारी कर निर्धारित तिथियों में फसल लेकर मंडी नहीं आने की सलाह दी है। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अनुरोध पर 15 मई से 18 मई तक मक्का की नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं 18 मई को गेहूं की नीलामी भी नहीं होगी।