बहादुरपुर: करीला मंदिर के पास 22 वर्षीय युवक पर हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीला माता मंदिर के पास 22 साल के युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने गालियां देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।