बहादुरपुर: कस्बा बहादुरपुर में जैन आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी ससंघ का हुआ भव्य स्वागत
आर्यिका संघ की जैन श्रद्धालुओं ने मुंगावली रोड पर पहुंचकर भव्य आगवानी की। उन्हें दिव्यघोष के साथ जैन मंदिर लाया गया, जहां पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। दोपहर में अशोकनगर एसपी विनीत कुमार जैन ने सपत्नीक पहुंचकर आर्यिका संघ का आशीर्वाद लिया। यहां हम आपको बता दें कि आर्यिका संघ 1 दिसंबर से मुंगावली में विराजमान था।