बालाघाट: बालाघाट नगर पालिका में महिला के पर्स से नगदी व जेवर चोरी, परिसर के सीसीटीवी कैमरे बंद..
बालाघाट नगर पालिका परिषद परिसर से एक महिला के पर्स से तीन हजार रुपये नगद और सोने का हार चोरी होने का मामला मंगलवार को सामने आया है... घटना के समय हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम सारद सिवनी निवासी हितेश्वरी बाहे अपने बच्चे के साथ आधार केंद्र पर कार्ड अपडेट कराने आई थीं और कतार में खड़ी थीं..भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने महिला के बैग की चेन खोलकर छोटे बटुए में