बक्सर: जिले के 1555 स्कूलों में 10 लाख 40 हजार 400 बच्चों को 4 मार्च से अलबेन्डाजोल दवा खिलाई जाएगी
Buxar, Buxar | Mar 1, 2025 जिले में 04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी जिले के 1262 सरकारी विद्यालय 293 प्राईवेट विद्यालय एवं सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर 10 लाख 40 हजार 400 बच्चों एवं किशोर किशोरियों को अलबेन्डजोल की एक खुराक दी जायेगी। 01 से 05 वर्ष के बच्चों को आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दवा खिलाई जाएगी।