दरभंगा: विश्व पर्यावरण दिवस पर बागमती घाट पर श्रमदान, युवाओं ने दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दरभंगा के बागमती नदी तट स्थित वृंदावन घाट, शिवाजी नगर (वार्ड-22) पर व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति के निर्देश पर जिला गंगा समिति एवं दरभंगा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और नागरिकों शामिल हुए