गरौठा: गरौठा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, चार लोग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, झांसी रेफर
गरौठा के मढ़ा चंद्रपुरा गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चारों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।