सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के हरदयालपुरा गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतका कमला का शव अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला साथ ही उसका पति भी कमरे में सो रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।