बालाघाट: बड़े भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक की मौत, 10 दिन में परिवार ने खो दिए दो बेटे
जिले के ग्राम हट्टा से जुड़ी एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। बड़े भाई की हत्या के आरोप में जिला जेल बालाघाट में न्यायिक अभिरक्षा के तहत बंद एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने एक ही परिवार को कुछ ही दिनों के भीतर दूसरा बड़ा सदमा दे दिया है। पहले बड़े बेटे की हत्या और अब छोटे बेटे की मौत से परिजन गहरे शोक में डूब गए हैं।