रायगढ़: बाइक की टक्कर से घायल युवक की हुई मौत, हादसे में बाइक चालक ने भी तोड़ा दम, दो घरों में पसरा मातम
आपको बता दे ट्रक से बचने के फेर में पैदल जा रहा युवक सडक़ से हटा तो पीछे से आ रही बाईक के चालक से अनियंत्रित हुई मोटरसायकिल उससे टकरा गई। इस घटना में गंभीर चोट आने की वजह से दुपहिया चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।