पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक करके गंभीर अपराधों में तेज कार्रवाई, पॉक्सो, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट पर समीक्षा की। महिलाओं, बच्चों के मामले में लापरवाही न करने और न्यायालय में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।