देवघर: जसीडीह मुख्य रेलखंड के सरासनी गांव के समीप पुलिस ने अज्ञात अधेड़ के शव को किया बरामद
जसीडीह झाझा मुख्य रेल खंड के सरासनी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने अज्ञात अधेड़ के शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। बताया कि आरपीएफ को सूचना मिली की रेल खंड के सरासनी गांव के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है सूचना के आधार पर आरपीएफ कर्मी ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी।