नावाडीह सिल्फरी निवासी ब्रह्मदेव पंडित जी के सुपुत्र के आकस्मिक निधन के उपरांत अशोक कल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए।
Chakai, Jamui | Jun 28, 2024 जदयू नेता और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बीते दिनों विभिन्न हादसों में मारे गए लोगों के घर पहुंच कर मृतक के परिवार से मिलकर शोक जताया। उन्होंने नवाडीह सिलफरी गांव निवासी ब्रह्मदेव पांडे के सुपुत्र अजीत पांडे के आकस्मिक निधन के उपरांत पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुत्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।