hiidishgszrhshsjsjkdudtusu
कासमा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप डैम में शहर के पाल मुहल्ला के चार दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर प्रवीण कुमार पाल के 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार है। मृतक के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। शव को खोजबीन के लिए स्थानीय 10गोताखोर एवं मछुआरों को लगाया गया है। मृतक मां बाप का मात्र एक संतान था।