सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए नए नियम लागू, अब स्कूल से बाहर नहीं कर सकेंगे लॉगआउट
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 'हमारे शिक्षक' ऐप को अपडेट करते हुए नया नियम लागू किया है।
अब शिक्षकों को सिर्फ स्कूल पहुंचकर ई-अटेंडेंस दर्ज करना ही नहीं होगा, बल्कि छुट्टी के बाद स्कूल परिसर से ही लॉगआउट भी करना होगा। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अटेंडेंस लगाने के बाद स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और उपस्थिति प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। Dr Mohan Yadav BJP Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh #SchoolEducation #Teachers #eAttendance #MPNews #BreakingNews
Malthon, Sagar | Jul 12, 2026