
नवांकुर अभियान के तहत इटारसी तहसील परिसर में हुआ पौधारोपण
औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में अमृत हरित महाभियान-2026 एवं नवांकुर अभियान के अंतर्गत इटारसी तहसील परिसर के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव ने संयुक्त रूप से औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, पर्याप्त वर्षा और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण देने का संकल्प ले। कार्यक्रम में पार्षद राहुल प्रधान एल्डरमैन मयंक महतो, अतुल शुक्ला, आशीष कुमार मालवीय, विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा ने कहा कि शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों के रिक्त स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल इटारसी का निर्माण संभव है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh General Administration Department, MP