दतिया उपचुनाव के बीच फूल सिंह बरैया का बीजेपी पर बड़ा हमला
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे ब्राह्मण नेताओं की भाजपा ने "राजनीतिक हत्या" कर दी है। बरैया ने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुप मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी ने इन नेताओं को राजनीतिक रूप से किनारे कर दिया। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#MPPolitics #PhoolSinghBaraiya #NarottamMishra #BJP #Congress #DatiaByElection #PoliticalStatement #MadhyaPradesh