
मीरजापुर: ग्राम सचिवालय व पंचायत भवनों से बैटरी चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार, 5 बैटरियां बरामद
मीरजापुर। सन्तनगर थाना पुलिस ने ग्राम सचिवालय और ग्राम पंचायत भवनों से बैटरी, इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी करने के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 5 अदद बैटरियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम तुलसीपुर के ग्राम सचिवालय से बैटरी व इन्वर्टर चोरी तथा ग्राम मलुआ के ग्राम पंचायत भवन से बैटरी, इन्वर्टर और डीवीआर चोरी होने के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए।
इसी क्रम में 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमलेश चौहान (32) निवासी राहकलां, थाना सन्तनगर और प्रदुम्न बिन्द (24) निवासी घाटमपुर, थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की 5 बैटरियां बरामद हुईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 305, 331(4), 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम: उप निरीक्षक रामकृपाल यादव मय पुलिस टीम, थाना सन्तनगर।