Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बिहार सरकार ने राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में राजगीर स्थित होटल अजातशत्रु विहार के संचालन के लिए लीजधारी और आईटीसी समूह के वेलकम होटल ब्रांड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत अब होटल का संचालन आईटीसी समूह करेगा, जहां करीब 2.67 एकड़ परिसर में 104 आधुनिक कमरे, भव्य बैंक्वेट हॉल और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से बिहार के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। परियोजना को 1 मार्च 2027 तक पूरा कर होटल का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।..🥰 #pyararajgir #rajgir

Rajgir, Nalanda | Jul 23, 2026