Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से की एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण रोकने की मांग - जनपद बस्ती के भानपुर तहसील के दसिया ग्राम में प्रस्तावित जन-विरोधी एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण को रुकवाने के लिए आज समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी भानपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा l स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा और बेहद संवेदनशील तरीका अपनाया। अपनी कृषि भूमि, पर्यावरण और बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने अपने रक्त (खून) से पत्र लिखकर देश के प्रधानमंत्री को भेजा है। सपा नेता जितेन्द्र यादव ने पत्र में लिखा कि इससे भूजल का संकट आ सकता है , इस प्लांट के लगने से भारी मात्रा में पानी का दोहन होगा। इससे पहले से ही नीचे जा रहा भूजल स्तर पूरी तरह तबाह हो जाएगा, जिससे किसानों की खेती और आम जनता के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा तथा बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है प्रस्तावित फैक्ट्री से मात्र 200 मीटर की दूरी पर दो सरकारी स्कूल स्थित हैं। प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं, रसायनों और तीव्र दुर्गंध से मासूम बच्चों तथा आसपास के 14-15 गांवों की जनता के स्वास्थ्य पर जानलेवा असर पड़ेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना किसी स्थानीय जनसुनवाई या ग्रामवासियों की सहमति के इस संवेदनशील इलाके में जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया है, जो पूरी तरह तानाशाही है।सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन यदि विकास की कीमत किसानों की उपजाऊ जमीन को उजाड़कर और जनता की जिंदगी दांव पर लगाकर चुकानी पड़े, तो ऐसे विनाशकारी कदम का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर फैक्ट्री निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है - ज्ञापन देने वालों में संजय यादव , राकेश कुमार, अरमान खान, विवेक चौधरी, विकाश यादव, शिवसहाय चौधरी, कमल यादव, रंजीत चौहान, आशीष प्रजापति, मनोज चौहान, शशि जॉन , हितेश कुमार, रजनीश, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे l

Basti, Basti | Jul 13, 2026

MORE NEWS

दासिया एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: संतोष वर्मा पर एफआईआर, बोले—'किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी'

बस्ती। दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसान हितों की आवाज़ उठाने वाले संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संतोष वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमों से आंदोलन दबने वाला नहीं है और किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
संतोष वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की आवाज़ उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो वह इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है, लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी उनका संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उद्योग से नहीं, बल्कि केवल दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से है। उनके अनुसार क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल और अन्य उद्योग स्थापित होने चाहिए, लेकिन एथेनॉल फैक्ट्री से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए संतोष वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य करे, लेकिन जनता को भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए।
सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दासिया में एथेनॉल फैक्ट्री की अनुमति न दी जाए। यदि सरकार उद्योग स्थापित करना चाहती है तो पहले बस्ती जिले को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) घोषित किया जाए और वहां अन्य उद्योग लगाए जाएं।
संतोष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

दासिया एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: संतोष वर्मा पर एफआईआर, बोले—'किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी' बस्ती। दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसान हितों की आवाज़ उठाने वाले संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संतोष वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमों से आंदोलन दबने वाला नहीं है और किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। संतोष वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की आवाज़ उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो वह इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है, लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उद्योग से नहीं, बल्कि केवल दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से है। उनके अनुसार क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल और अन्य उद्योग स्थापित होने चाहिए, लेकिन एथेनॉल फैक्ट्री से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए संतोष वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य करे, लेकिन जनता को भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दासिया में एथेनॉल फैक्ट्री की अनुमति न दी जाए। यदि सरकार उद्योग स्थापित करना चाहती है तो पहले बस्ती जिले को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) घोषित किया जाए और वहां अन्य उद्योग लगाए जाएं। संतोष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

Basti, Basti | Jul 14, 2026

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट आठ #ijeenews #shorts #news

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट आठ #ijeenews #shorts #news

Basti, Basti | Jul 14, 2026

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट सात #ijeenews #shorts #news

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट सात #ijeenews #shorts #news

Basti, Basti | Jul 14, 2026