#बिहार राज्य में नई एनडीए सरकार का 100वां दिन पूरा होने पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना में छूटी हुई जीविका दीदियों को पहली और बेहतर रोजगार कर रही महिला उद्यमियों को दूसरी किस्त की राशि दी जाएगी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा रविवार को मुजफ्फरपुर के एमआईटी मैदान में आयोजित सभा में की। मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर में सिकंदरपुर लेक फ्रंट-वन के उद्द्घाटन के बाद एमआईटी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी माह सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। उस योजना में राज्य की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को पहला किस्त के रूप में दस-दस हजार रुपए दिये जा चुके हैं।
#NetworkBihar
#samratchoudhary
#samratforbihar
#BiharNews
#biharpoliticsnews
#samratchaudhari
#biharcmsamrat