सेना के जवान का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन.. शोक में डूबा क्षेत्र.. सम्मान में तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन
नायब सूबेदार बनवारी लाल खोजा, निवासी ग्राम लाड़ा का बास (पावटा), जिला कोटपुतली-बहरोड़, का 12 जुलाई 2026 को मेरठ कैंट स्थित अपनी यूनिट में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।उनका पार्थिव शरीर आज रात्रि पावटा पहुंचेगा। कल प्रातः 7:00 बजे पावटा राजकीय अस्पताल से तिरंगा यात्रा रवाना होकर लाड़ा का बास पहुंचेगी, जहां भारतीय सेना के जवानों द्वारा सैन्य सम्मान एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
ॐ शांति। जय हिन्द। 🇮🇳
Kotputli, Alwar | Jul 13, 2026