ईरान ने सोमवार (13 जुलाई) को कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के छह राज्यों पर किए गए हमलों के जवाब में बताई जा रही है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा कि जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस स्थित मिसाइल डिपो और ईंधन भंडारण क्षेत्र के साथ-साथ बहरीन में अमेरिकी ड्रोन कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया।
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने अपने हमले नहीं रोके, तो क्षेत्र में मौजूद अन्य अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
#BreakingNews #IRGC #bigbreakingnews #middleeast #IranWar #america #DonaldTrump
Sasaram, Rohtas | Jul 13, 2026