Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

किशनगंज एसपी संतोष कुमार की सख्ती से कांपे अपराधी, जून में 239 गिरफ्तार, 12 करोड़ की ब्राउन शुगर और भारी मात्रा में गांजा जब्त किशनगंज पुलिस का जून अभियान बना अपराधियों पर कहर। नशा, शराब, चोरी और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप। किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस ने जून माह में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया, जिसने अपराधियों की कमर तोड़ दी। जिलेभर में लगातार छापेमारी, वाहन जांच और विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 239 आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14 लाख 52 हजार 906 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जिला पुलिस की ओर से जारी मासिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 30 जून तक चलाए गए अभियान में करीब 6 किलो 106 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 13.460 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए पुलिस ने 2092.405 लीटर विदेशी शराब, 172.1 लीटर देसी शराब, 380 लीटर जावा निर्मित शराब और 9.54 ग्राम मादक कैप्सूल भी जब्त किए। कार्रवाई के दौरान 83 मवेशियों को भी तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। अपराध नियंत्रण अभियान में पुलिस ने 9 कार, पिकअप और ट्रैक्टर, 3 ट्रक, जेसीबी और बस, 21 मोटरसाइकिल एवं साइकिल तथा 4 टेंपू भी जब्त किए। साथ ही 49 मोबाइल, 6 लाख 28 हजार 364 रुपये भारतीय मुद्रा, 1 लाख 59 हजार 45 रुपये नेपाली मुद्रा, 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 9 पैकेट सिगरेट, चांदी के आभूषण, आधार, एटीएम और डेबिट कार्ड समेत कई चोरी के सामान भी बरामद किए गए। जिला पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों और तस्करों में खौफ का माहौल है। पुलिस की सक्रियता का असर जिले में साफ दिखाई दे रहा है। अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में किशनगंज पुलिस की यह कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। Kishanganj Police District Kishanganj

Pothia, Kishanganj | Jul 3, 2026

MORE NEWS