चोरी की 3 बाइक, 3 चोर और पुलिस का शिकंजा! मधुबन पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में मचा भयंकर हड़कंप.
पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा है!
तेतरिया क्षेत्र के अंतर्गत मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम जब संध्या गश्ती के दौरान वाहन जांच कर रही थी, तभी कौड़िया चक्की गांव के अरुण कुमार यादव को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।
जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कौड़िया चक्की गांव के ही दो अन्य आरोपियों—कमलेश कुमार यादव और अकिंदर राय को भी चोरी की दो और बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी की बात कबूल की है और इस काले धंधे से जुड़े अन्य चोरों के नामों का भी खुलासा किया है। इस सफल छापेमार