स्टेडियम के बाहर लाल थार गाड़ी में नशे में धुत्त मिला पुलिसकर्मी, एसपी ने किया तत्काल निलंबित।
➡️ श्योपुर के वीर सावरकर स्टेडियम के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशा मुक्ति अभियान के तहत देर रात 11 बजे की जा रही चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में रक्षित केंद्र श्योपुर का आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर अपने साथियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में नशे की हालत में धरा गया।
➡️ मामले की गंभीरता और पुलिस आचरण के खिलाफ कृत्य को देखते हुए एसपी मोती उर रहमान ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
👉 एसपी मोती उर रहमान ने बिना कोई वक्त गंवाए साफ कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर है—चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।