
रामनगर में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल काशीपुर-रामनगर रोड पर एक मोटर साइकिल काशीपुर की ओर से आती हुई दिखी जिसमे दो व्यक्ति बैठे हुए थे जिन्हे चेकिंग के लिए रोकने के लिए हाथ दिया तो पुलिस टीम को देखकर इनके द्वारा मोटर साइकिल कच्चे में उतार दी और भागने के चक्कर मे मोटर साइकिल स्लिप हो गयी व दोनों जमीन में गिर गए।
इन्हें उठाकर भागने का कारण पूछते हुए मोटर साइकिल को भी उठाया तो मोटर साइकिल यूके 06वी 2398 के वाइजर में से एक काले रंग की पन्नी बरामद हुई जिसमें भूरे रंग का पदार्थ था जिसके बारे में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम विजय नेगी निवासी मोहल्ला गुलरघटी और आलम मोहल्ला खताड़ी निवासी है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 7.34 ग्राम ये स्मेक है जिसे हम दोनों काशीपुर से खरीदकर ला रहे है जिसे हम कुछ स्वंय प्रयोग करते है और बाकी को थोड़ा ज्यादा दाम में बेच देते है।बरामद अवैध स्मेक के सम्बंध में कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।
इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल सुशील कुमार, एसआई ललित पांडे,हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल अमित कुमार,कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहें।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital