बड़ेथी नाला ओपन टनल के पास युवक के बहने की सूचना, राहत-बचाव अभियान जारी
उत्तरकाशी। बड़ेथी नाला ओपन टनल के पास एक युवक के बहने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, पुलिस और QRT टीमों को मौके पर रवाना किया गया।
संयुक्त टीमों द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में युवक की लगातार तलाश की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
फिलहाल NDRF, SDRF, पुलिस एवं QRT की संयुक्त टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने बताया कि खोजबीन लगातार की जा रही है और जैसे ही कोई नई जानकारी प्राप्त होगी, उसे साझा किया जाएगा।
#Uttarkashi #NDRF #SDRF #RescueOperation #BadeThiNala #UttarakhandNews #BreakingNews #Police #QRT #SearchOperation