ओवरलोड टिप्पर पर पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने सरकारी वाहन से गुजरते समय सतर्कता दिखाते हुए एक ओवरलोड टिप्पर को मौके पर रुकवाकर जांच करवाई।
आवश्यक दस्तावेज न मिलने और कई यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर: ₹32,000 का पुलिस चालान ₹92,000 का आरटीओ चालान कुल ₹1,24,000 का चालान वाहन इंपाउंड
ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
पंचकूला पुलिस की अपील: वाहन के सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। निर्धारित क्षमता से अधिक भार न ढोएं। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
पंचकूला पुलिस — सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन।