
🌟 वैशाली बना सामाजिक सशक्तीकरण का मॉडल!
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन का मूल्यांकन करने पहुँची भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने वैशाली में लाभार्थियों की आयवृद्धि, स्वरोजगार मॉडल और जीविका के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। 👏
हाजीपुर की विजेता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के माध्यम से 58 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। ₹10,000 की सहायता, ऋण सुविधा और सतत मार्गदर्शन ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है।
श्रीमती कंचन देवी इसका प्रेरक उदाहरण हैं। किराना दुकान और गाय पालन से आज वे लगभग ₹15,000 प्रतिमाह की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
आत्मनिर्भर वैशाली • सशक्त समाज • समृद्ध भविष्य
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
SC&ST Welfare Dept. of Bihar
#PMAJAY #Vaishali #Jeevika #SocialJustice #SelfReliance #Empowerment #Bihar
Vaishali, Bihar | Jul 13, 2026