
रीवा–मिर्जापुर रेल लाइन परियोजना विंध्य क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में गिनी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी यह सिर्फ कागजों तक सीमित है। सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस रेल लाइन की मांग सबसे पहले स्वर्गीय सुंदरलाल तिवारी ने संसद में उठाई थी। तब से लेकर हर चुनाव में यह मुद्दा प्रमुखता से उठता रहा, लेकिन परियोजना को अब तक मंजूरी और बजट नहीं मिल पाया।
रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा पिछले करीब 12 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को परियोजना को लेकर पत्र सौंपे और मुलाकात भी की। हालांकि, अब तक इन प्रयासों का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। विपक्ष का आरोप है कि हर साल पत्राचार और फोटो तक ही मामला सीमित रह जाता है, जबकि जमीन पर कोई प्रगति दिखाई नहीं देती।
विंध्य क्षेत्र के लोगों का मानना है कि रीवा–मिर्जापुर रेल लाइन बनने से व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आवागमन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल यह बहुप्रतीक्षित परियोजना लोगों के लिए उम्मीद तो बनी हुई है, लेकिन निर्माण शुरू होने का इंतजार अब भी जारी है।
#Rewa #MirzapurRailLine #MPNews #JanardanMishra #AshwiniVaishnaw #Development #BreakingNews