छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बना रहे हैं। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण मिल रहा है। साथ ही, लागत में बचत और उत्पादन क्षमता में वृद्धि भी हो रही है। वैज्ञानिक खेती की यह पहल किसानों की समृद्धि तथा राज्य के कृषि विकास को नई दिशा दे रही है।