Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

किसान भाई 31 जुलाई तक करें फसल बीमा के लिए आवेदन फसल बीमा एवं खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली पर कृषकों को किया गया जागरूक जमानी ग्राम पंचायत में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी ग्राम पंचायत जमानी में सोमवार को कृषकों के लिए फसल बीमा योजना एवं खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि विस्तार अधिकारी, समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 31 जुलाई तक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि अऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था खाद वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने किसानों से ई-टोकन प्रणाली का उपयोग कर निर्धारित समयानुसार खाद प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने की अपील की। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

MORE NEWS

नर्मदापुरम -एक किसान रोते हुए पुलिस के पैरों में गिरा। वहां मौजूद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने किसान को उठाया और उसे गले लगा लिया।किसान रोते हुए बोला हमारी बात मान लो। मूंग खरीद लो।

नर्मदापुरम -एक किसान रोते हुए पुलिस के पैरों में गिरा। वहां मौजूद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने किसान को उठाया और उसे गले लगा लिया।किसान रोते हुए बोला हमारी बात मान लो। मूंग खरीद लो।

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jul 28, 2026

🔹सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में गूंजा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का संदेश

🔹मानव श्रृंखला, रैली और शपथ के साथ युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

➡️मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव में मानव श्रृंखला बनाकर की गई। इसके बाद जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री विवेक यादव ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

🔹सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में गूंजा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का संदेश 🔹मानव श्रृंखला, रैली और शपथ के साथ युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प ➡️मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में मानव श्रृंखला बनाकर की गई। इसके बाद जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री विवेक यादव ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026