
#बगहा पुलिस जिला अंतर्गत गोबरहिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया दोन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह उर्फ जय सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला.नौरंगिया दोन से खखैरहनी तक आयोजित इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए, हाथों में मोमबत्तियां लेकर ग्रामीणों ने सरकार से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की कैंडल मार्च के दौरान ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखा पूरे मार्ग में लोगों ने एकजुट होकर विकास की मांग से जुड़े नारे लगाए और सरकार का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया.मार्च को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह उर्फ जय सिंह ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी ददेन क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बिजली, पेयजल और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं अब तक पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हो सकी हैं. सरकार को जल्द से जल्द क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर जीवन-यापन की सुविधा मिल सके.वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि दोन क्षेत्र लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है. बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है. स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि शिक्षा, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है. उन्होंने सरकार से क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की. कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. गोबरहिया थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान पूरे कार्यक्रम के दौरान तैनात रहे. पुलिस एवं एसएसबी के समन्वित सहयोग से कैंडल मार्च शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली तथा विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही
#NetworkBihar
#bagaha
#bagahasp
#bagahapolice
#bagahanews
#bagahasdm
#donewale
#ramnagardone
#donearea