एक तरफ विजयदशमी का उत्साह, तो दूसरी तरफ अखाड़े में पहलवानों का दमदार बाहुबल!
मिर्जापुर के कोलना गांव में दंगल प्रतियोगिता में दिखा पहलवानों का दमखम
मिर्जापुर। विजयदशमी के उल्लास के बीच कोलना गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेच दिखाकर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहलवानों के दमखम और जोरदार मुकाबलों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अखाड़े में गूंजा पहलवानों का दम, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह!
#Mirzapur #मिर्जापुर #कोलना #दंगलप्रतियोगिता #विजयदशमी #पहलवानी #DesiKushti #TodayMirzapurNews