पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कॉलोनी गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए घर के अंदर जमीन में छुपा कर रखी गई 3 किलो गांजा और 8 लीटर देसी शराब को पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने गांजा और देसी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी टीम में मनेर थाना के एसआई अफसर अली, एएसआई राम सुरेश प्रसाद, अभय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि महिला के घर से 3 किलो गांजा और 8 लीटर देसी शराब बरामद की गई है, इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। #ganjasharab #Recovered #LadiesSmuggler #arrest #patnapolice #manerthana
Maner, Patna | Jul 24, 2026