
70वीं BPSC परीक्षा में सफलता पर वर्षा मिश्रा का सम्मान
फारबिसगंज, अररिया। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर चयनित होने वाली अररिया जिले की प्रतिभाशाली बेटी वर्षा मिश्रा को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्षा मिश्रा की सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के अररिया जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, फारबिसगंज वार्ड संख्या-3 के पार्षद कन्हैया गुप्ता, समाजसेवी बबलू देव, समाजसेवी उदय सिंह तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय सरयू मिश्रा के सुपौत्र पियूष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मौजूद लोगों ने वर्षा मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे अररिया जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। समारोह के दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Araria, Araria | Jun 23, 2026