मानवता की मिसाल: शैलेन्द्र तिवारी ने 6 मासूमों के आवास निर्माण के लिए दीं 2 ट्रॉली ईंटें
#प्रतापगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के रायगढ़ गांव में हुए दर्दनाक करंट हादसे के बाद अनाथ हुए 6 मासूम बच्चों के सिर पर छत उपलब्ध कराने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में समाजसेवी शैलेन्द्र तिवारी भईया ने बच्चों के आवास निर्माण हेतु 2 ट्रॉली ईंटों का सहयोग प्रदान किया। उनका यह योगदान न केवल निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़कर सहयोग करने की प्रेरणा देगा।
इस मानवीय सहयोग के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से शैलेन्द्र तिवारी भईया का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
"एक-एक सहयोग से ही इन 6 मासूमों के सिर पर अपना आशियाना तैयार होगा। आइए, हम सब मिलकर मानवता का यह अभियान सफल बनाएं।"
#pratapgarh #patti #raygarh #pratapgarh_up_72