
#नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर एसएसबी कैंप के आगे सोफवा गांव के समीप सांड़ के हमले में बाइक सवार की मौ_/त हो गई है, जिससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। मृ/तक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी संतोष साह (42) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन सुबह श'व लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मुख्य सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बताया जाता है कि संतोष साह शनिवार की देर रात आम बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सांड़ ने उन पर ह'मला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौ_/त हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रेमशीला देवी, पुत्री अंजली कुमारी (13) तथा पुत्र रोहित कुमार (6) और राहुल कुमार (4) का रो-रोकर बुरा हाल है
#NetworkBihar
#narkatiyaganj
#Narkatiyaganjnews
#narkatiyaganjpolice
#narkatiyaganjsdpo
#narkatiyaganjmla