मिर्जापुर: किसान दिवस में उठीं सड़क, बिजली और धान खरीद की समस्याएं, डीएम ने दिए निर्देश
मिर्जापुर, 21 अक्टूबर। विकास भवन में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। इसमें किसानों ने स्टांप शुल्क, धान क्रय केंद्र, क्षतिग्रस्त सड़क-पुल, बिजली, ट्रांसफार्मर और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं। किसानों ने अधूरी सड़कों का निर्माण कराने और पर्यावरण संबंधी शिकायतों की जांच की मांग भी की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#MirzapurNews #KisanDiwas #TodayMirzapurNews #किसानदिवस #मिर्जापुर