Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

किशनगंज में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार 80 ग्राम हेरोइन, भारतीय और नेपाली मुद्रा, छह मोबाइल व डिजिटल वजन मशीन बरामद। एसपी संतोष कुमार की रणनीति और एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता। किशनगंज: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 80 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन और एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एएनटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सहित दल बल के साथ थाना क्षेत्र के मोहमारी गांव में छापेमारी कर 26 वर्षीय शहनवाज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 30,550 रुपये भारतीय मुद्रा, 23,47,900 नेपाली रुपये, छह मोबाइल फोन और एक डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की खरीद, बिक्री और भंडारण के नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में दिघलबैंक थाना कांड संख्या 178/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 21(बी) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा हैं कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी सूचना को एएनटीएफ हेल्पलाइन 9031816150 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह, एएनटीएफ प्रभारी पंकज कुमार, जिला आसूचना इकाई और एएनटीएफ की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे नशा मुक्त किशनगंज की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया। District Kishanganj Kishanganj Police

Pothia, Kishanganj | Jul 2, 2026

MORE NEWS

किशनगंज में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार 80 ग्राम हेरोइन, भारतीय और नेपाली मुद्रा, छह मोबाइल व डिजिटल वजन मशीन बरामद। एसपी संतोष कुमार की रणनीति और एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता। किशनगंज: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 80 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन और एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एएनटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सहित दल बल के साथ थाना क्षेत्र के मोहमारी गांव में छापेमारी कर 26 वर्षीय शहनवाज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 30,550 रुपये भारतीय मुद्रा, 23,47,900 नेपाली रुपये, छह मोबाइल फोन और एक डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की खरीद, बिक्री और भंडारण के नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में दिघलबैंक थाना कांड संख्या 178/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 21(बी) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा हैं कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी सूचना को एएनटीएफ हेल्पलाइन 9031816150 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह, एएनटीएफ प्रभारी पंकज कुमार, जिला आसूचना इकाई और एएनटीएफ की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे नशा मुक्त किशनगंज की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया। District Kishanganj Kishanganj Police - Pothia News