
गोपालगंज के वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना 🚨
30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को मंगलपुर–विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल पर मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य के कारण सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा हाइड्रोलिक जैक की सहायता से पुल की मरम्मत की जाएगी। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से पुल पर किसी भी वाहन का परिचालन नहीं होगा।
📌 महत्वपूर्ण बातें:
✅ समय: सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
✅ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
✅ प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं
✅ प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्जन संबंधी सूचना एवं संकेतक लगाए जाएंगे
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं समय पर पूरा किया जा सके।
📢 इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए शेयर करें , ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
#Gopalganj #TrafficUpdate #BridgeRepair #MangalpurBridge #Bihar #RoadAlert #PublicNotice #AwaazTimes