कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का गौरवशाली प्रतीक है। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और अपने सर्वोच्च बलिदान से भारत का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया।
आज इस पावन अवसर पर हम उन सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सदैव हमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता रहेगा।
जय हिन्द!
वंदे मातरम्!
Araria, Araria | Jul 26, 2026