
जामिया सलफिया नूरुल हुदा की नवगठित प्रबंधन समिति की पहली बैठक आयोजित।
ललमटिया/गोड्डा: जामिया सलफिया नूरुल हुदा की नवगठित प्रबंधन समिति द्वारा आज मदरसा के सभी शिक्षकों के साथ पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जामिया के सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद सफात अहमद ने की।
बैठक में मदरसा की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों एवं संस्थान के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी शिक्षकों ने अपने-अपने सुझाव रखे और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विचार साझा किए।
जामिया के सेक्रेटरी (सचिव) सरदार बसीर अंसारी ने कहा कि मदरसा की तरक्की के लिए आपसी तालमेल, सहयोग और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य सभी शिक्षकों और प्रबंधन समिति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। सभी ने मिलकर आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में जामिया के खजांची (कोषाध्यक्ष) इकरामुल अंसारी, नायब सदर मौलवी रेहान अंसारी तथा नायब सेक्रेटरी मास्टर शमीम अंसारी सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नई प्रबंधन समिति की सफलता और मदरसा की उन्नति के लिए दुआ की गई। उपस्थित लोगों ने अल्लाह तआला से प्रार्थना की कि नई कमेटी को एकता, ईमानदारी और सफलता के साथ मदरसा की सेवा करने की तौफीक अता फरमाए। आमीन।
#Lalmatia #गोड्डा #mahagama #बरहेट #साहेबगंज #पाकुड़
Boarijor, Godda | Jul 18, 2026