Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#बेतिया कृषि विभाग द्वारा संचालित शारदीय (खरीफ) महाअभियान के सफल क्रियान्वयन एवं किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज डीआरसीसी सभागार, बेतिया में कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, एटीएम, बीटीएम सहित कृषि विभाग के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि कर्मियों को नवीन योजनाओं, तकनीकी जानकारियों एवं विभागीय कार्यक्रमों के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि किसानों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा देकर ही उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने सभी कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों को दिलाना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया एवं इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी, श्री सरफराज असगर ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के डाटा के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही डीसीएस आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिट्टी जांच के महत्व पर विशेष बल दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता के आधार पर ही उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जाना चाहिए। इससे उत्पादन लागत में कमी आती है तथा फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने शारदीय (खरीफ) फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, जल संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों की आय बढ़ाने एवं फसल उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया तथा विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकी विषयों से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से कृषि कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा शारदीय (खरीफ) महाअभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। #NewsWave #BettiahDM #bagahasp #Bettiahpolice #Bettiahsp #bettiahbihar #BettiahNews #बेतिया

MORE NEWS