भारत ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध देहरादूनी लीची की पहली खेप इटली भेजकर यूरोपीय बाजार में कदम रखा है. यह ऐतिहासिक निर्यात एक टन ताजा लीची की खेप के रूप में किया गया. देहरादूनी लीची अपनी मिठास, सुगंध और उच्च गुणवत्ता के लिए मशहूर है. इस कदम से किसानों को घरेलू बाजार से लगभग 25% अधिक कीमत मिल रही है. वहां इटली में भारतीय लीची को काफी पसंद किया जा रहा है.