Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

खेतों के ट्यूबवेल से तार व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 2 वारदातों का खुलासा; 8500 रूपए, प्लास और बाइक बरामद पानीपत । पानीपत पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में सीआईए टू पुलिस टीम ने इसराना व मतलौडा क्षेत्र में खेतों से ट्यूबवेल की तार व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को मंलवार शाम बाबरपुर गंदा नाला पटरी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की दो वारदातों को खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान गांव गढ़ी भरल हाल झुग्गी झोपड़ी मतलौडा निवासी उम्रदराज और गांव गढ़ी भरल करनाल हाल झुग्गी झोपड़ी घरौंडा निवासी जुलफान के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक एक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर बाबरपुर गंदा नाला की पटरी पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान उम्रदराज पुत्र अली अहमद निवासी गढ़ी भरल हाल झुग्गी झोपड़ी मतलौडा व जुलफान पुत्र अकबर अली निवासी गढ़ी भरल करनाल हाल झुग्गी घरौंडा के रूप मे बताई। गहन पूछताछ में आरोपियों ने 5 अप्रैल की रात कॉलखा गांव के खेतों में एक ट्यूबवेल की करीब 80 फीट तार व स्टार्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में गांव कालखा निवासी सुलतान पुत्र मेवा सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात के अतिरिक्त 5 जून की रात गांव कुराना के खेतों में 10/15 ट्यूबवेल की तार चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में कुराना निवासी बलवान पुत्र हरिसिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। रेकी कर रात में ट्यूबवेलों की बनाते थे निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए की चोरी; प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वे नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर खेतों के ट्यूबवेल से तार व स्टार्टर चोरी की साजिश रची। दोनों आरोपी दिन के समय बाइक पर खेतों में घूमकर रेकी करते थे और यह देखते थे कि खेत में कोई रहता तो नहीं। इसके बाद देर रात खेत से ट्यूबवेलों से बिजली की तार और स्टार्टर चोरी करते थे। प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने कालखा गांव में खेत में ट्यूबवैल से चोरी की करीब 80 फीट बिजली तार व स्टार्टर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 15 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बची 8500 रूपए की नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक, प्लास व दराती बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Bapoli, Panipat | Jul 8, 2026

MORE NEWS

बापौली पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन सीमा रावल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मेरे ऊपर जो पूर्व चेयरमैन जोनी रावल ने आरोप लगाए हैं सभी निराधार हैं मैंने जितने विकास कार्य किए हैं अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्य किए हैं और सभी सदस्यों को भी साथ रखा है भविष्य में भी सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्य करेंगे सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

Bapoli, Panipat | Jul 29, 2026

बापौली में जलालपुर रोड पर इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुश रावल और मयंक रावल रहे दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर संजय रावल ओमपाल रेफरी प्रदीप धाम पहलवान मनोज मलिक हंसराज सहित सेकंड ग्रामीण मौजूद रहे

Bapoli, Panipat | Jun 28, 2026