
बाबा बैद्यनाथ की कृपा से चार साल बाद गूंजी किलकारी, बेटे को बाबा का आशीर्वाद दिलाने सुल्तानगंज से बाबाधाम पहुंचे पिता।
देवघर:–सावन के पावन महीने में बाबाधाम की कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था और भक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि भक्तों की मनोकामनाओं और भावनाओं से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी भी है।
कांवड़िया पथ से ऐसी ही एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी आदित्य वर्मा चार साल के लंबे इंतजार के बाद पिता बने हैं। बाबा बैद्यनाथ की कृपा से उनके घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।
बेटे के जन्म के बाद आदित्य वर्मा की इच्छा थी कि अपने बच्चे को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कराकर उनका आशीर्वाद दिलाएं। इसी संकल्प के साथ वे अपनी पत्नी के साथ सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले और बाबाधाम देवघर पहुंचे। बाबाधाम पहुंचकर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और अपने बेटे को भी बाबा के चरणों में समर्पित कर आशीर्वाद मांगा।
आदित्य वर्मा का कहना है कि चार साल के इंतजार के बाद बाबा बैद्यनाथ की कृपा से उनके घर बेटे की किलकारी गूंजी। इसलिए उनके लिए यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बाबा के प्रति आस्था, विश्वास और कृतज्ञता का प्रतीक है।
कांवड़ पथ पर पिता और बेटे की यह खूबसूरत तस्वीर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।#ShravaniMela #Kanwariya #ShivBhakt #Blessings #Ghazipur