पटना जिले के बिहटा स्थित प्रसिद्ध बाबा विटेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में आने वाले पवित्र माह सावन की तैयारी को लेकर मंदिर कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई, बैठक में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिन रत्नेश कुमार व उपाध्यक्ष श्वेता विश्वास समेत कई सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सावन माह में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करना, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, जलाभिषेक के लिए जल की उपलब्धता और सुगम दर्शन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ, मौके पर सदस्य गुड्डू कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नीलू कुमार और सुरेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। #sawanmah #poojataiyari #CommitteeMeeting #BabaViteshwar #bihtapatna
Maner, Patna | Jul 24, 2026